- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भाजपा सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे। दिल्ली में चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश की महिलाओं से वादा किया गया था।
अब भाजपा सरकार की ओर से इसके लिए योजना शुरू करने की तैयारी है। खबरों के अनुसार, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना शुरू कर सकती है। इसके तहत प्रदेश की महिलाओं को भाजपा सरकार की ओर से हर माह 2500 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि इस योजना का लाभ प्रदेश की सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जो महिलाएं टैक्स भरती हैं उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं नौकरी करने वाली महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। जिस महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है तो भी उसे भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। इन
PC: bqprime
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala