Government Scheme: बुढ़ापे का सहारा बनेगी डाकघर की ये स्कीम, हर महीने मिलेगा 20,000 रुपए तक का ब्याज

Hanuman | Wednesday, 22 Apr 2026 02:33:23 PM
Government Scheme: This Post Office Plan Will Serve as a Pillar of Support in Old Age—Earn Up to ₹20,000 in Monthly Interest

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बुढ़ापे में आपका सहारा बनेगी। इस योजना का नाम सीनियर सिटीजन स्कीम  है। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपको भविष्य में इन्वेस्टमेंट पर हर महीने 20 हज़ार से ज़्यादा इंटरेस्ट देगी।

इस योजना में 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के नागरिक इन्वेस्ट कर सकते हैं। हालांकि 55 से 60 साल के लोगों के पास भी इस योजना में निवेश करने का मौका है। इसमें पति-पत्नी का जॉइंट बैंक अकाउंट खुलवा कर निवेश कर सकते हैं। इस योजना का पीरियड 5 साल है, लेकिन आप अगले 3 साल के लिए निवेश बढ़ा भी सकते हैं।

इसमें  1000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है। आप ज़्यादा से ज़्यादा 30 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में निवेश करने पर हर महीने 20,000 रुपए तक का ब्याज मिलेगा।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.