GST November 2021 : केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने जारी किये नवम्बर महीने के सकल जीएसटी आंकड़े, वर्ष 2021 में किसी भी महीने में सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन, पिछले महीने का रिकॉर्ड टूटा

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Dec 2021 12:40:49 PM
GST November 2021 : The Finance Ministry of the Central Government released the gross GST figures for the month of November, the highest GST collection in any month in the year 2021, the record of the previous month was broken.

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने आज बुधवार को नवम्बर महीने के सकल जीएसटी राजस्व की घोषणा की है। मोदी मंत्रिमंडल के वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस महीने सकल जीएसटी संग्रह पिछले महीने अक्टूबर से ज्यादा हुआ है। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने आज ये आंकड़े जारी किये हैं। वर्ष 2021 में यह किसी एक महीने में जीएसटी का अब तक का सबसे अधिक कलेक्शन है। इससे पहले अक्टूबर में रिकॉर्ड जीएसटी राजस्व की प्राप्ति हुई थी। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, नवंबर महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,31,526 करोड़ रुपये का हुआ। इस महीने का जीएसटी संग्रह पिछले महीने के संग्रह से ज्यादा है। जबकि पिछले महीने अक्टूबर में भी रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन हुआ था। 

अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन (GST collection) 1,30,127 करोड़ रुपये रहा था। यह किसी एक महीने में जीएसटी का अब तक का दूसरा सबसे अधिक कलेक्शन था। यह पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 24 फीसदी और 2019-20 की तुलना में 36 फीसदी अधिक है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.