अगर ऐसा हुआ तो बंद हो जाएगी आपकी गैस सप्लाई, आ गए हैं ये नए नियम

Hanuman | Monday, 04 May 2026 09:27:56 AM
If this happens, your gas supply will be cut off; these new rules have come into effect

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के प्रभाव से देश में गैस और तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ज्यादा बुकिंग जैसी समस्याओं को देखते हुए केन्द्र सरकार की ओर से एलपीजी बुकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े नियम सख्त कर दिए गए हैं। अब उपभोक्ताओें को कुछ नियमों को पालना करना पड़ेगा, नहीं तो उनका गैस कलेक्शन बंद हो सकता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। 1 मई से नए नियम लागू हो गए हैं।

खबरों के अनुसार, नए नियम के तहत अगर आपके घर में पहले से पीएनजी यानी पाइपलाइन गैस कनेक्शन मौजूद है और साथ ही एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन भी है तो आपको एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। ये कनेक्शन सरेंडर नहीं करने पर तेल कंपनियां आपकी गैस सप्लाई रोक सकती हैं। वहीं जिनका आधार बेस्ड ई-केवाईसी कंपलसरी  नहीं है तो उन्हें सिलेंडर रिफिल नहीं मिल सकेगा। वहीं अब ओटीपी के बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.