IRF ने मिस्त्री के दुखद निधन पर चिंता जताई

Samachar Jagat | Monday, 05 Sep 2022 09:14:18 AM
IRF expresses concern over the sad demise of Mistry

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय सड़क संघ (आईआरएफ) ने टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष एवं उद्योगपति साइरस मिस्त्री की एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सुरक्षित सड़कों के लिए दुनियाभर में काम करने वाली जिनेवा स्थित वैश्विक संस्था आईआरएफ के अध्यक्ष के के कपिला ने कहा कि भारत में दुनियाभर में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का ग्यारह प्रतिशत से अधिक हिस्सा है यहां प्रतिदिन 426 लोगों की जान जाती है और प्रति घंटे 18 लोगों की मौत होती है। वर्ष 2021 में 1.6 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि अधिकांश सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को टाला जा सकता था।

उन्होंने कहा कि हम साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते है लेकिन केन्द्र और राज्य सरकारों का ध्यान इनकी बढèती संख्या की ओर भी आकर्षित करना चाहेंगे।  कपिला ने कहा कि हम केन्द्र और राज्य सरकारों से देश के विभिन्न हिस्सों में संभावित दुर्घटनास्थलों को ठीक करने का आग्रह करते है जहां बार बार दुर्घटनाएं होती है उसे इंजीनियरिग से ठीक किया जा सकता है। आईआरएफ इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष सतीश पारख ने कहा कि हम केन्द्र और राज्य सरकार से स्पष्ट सड़क सुरक्षा मानदंड स्थापित करते हुए सड़क सुरक्षा संस्कृति को बदलने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह करते है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.