- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार दूसरे दिन स्थित रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में बदलाव नहीं किया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 84.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.38 रुपए प्रति लीटर है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में पेट्रोल 90.83 रुपए और डीजल 81.07 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं किया गया है। यहां पर पेट्रोल 85.68 रुपए और डीजल 77.97 रुपए प्रति लीटर हैं।
चेन्नई में पेट्रोल 86.96 रुपए और डीजल 79.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं आज बेंगलुरु में भी पेट्रोल की कीमत 87.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 78.87 रुपए प्रति लीटर हैं। गौरतलब है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना तय होती है। कीमतें प्रतिदिन सुबह 6 बजे तय होती है।