एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर से वृद्धि

Samachar Jagat | Thursday, 19 May 2022 09:59:37 AM
lpg cylinder price hike again

नयी दिल्ली। भोजन पकाने में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम में बृहस्पतिवार को 3.50 रुपये की वृद्धि हुई। यह इस महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दूसरी बार वृद्धि है।


राज्य के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की कीमत को लेकर जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गैर रियायती 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,003 रुपये हो गयी है।


गौरतलब है कि सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपये की वृद्धि की गयी थी। इससे पहले 22 मार्च को भी प्रति सिलेंडर कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गयी थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.