मथुरा, वृंदावन को क्रूज सेवा से जोड़ा जाएगा : Sonowal

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Aug 2022 10:15:43 AM
Mathura, Vrindavan to be linked with cruise service: Sonowal

मथुरा (उप्र) : केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यमुना पर जलमार्ग विकसित करके मथुरा और वृंदावन को क्रूज सेवा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रूज से यात्रा करने का अनुभव आगरा आने वाले पर्यटकों को मथुरा आने के लिए भी आकर्षित करेगा।

उन्होंने सोमवार को गोवर्धन के शंकराचार्य आश्रम में एक कार्यक्रम के बाद यह बात कही। वह शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ के इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रहा है।

सोनोवाल ने कहा, ''गोकुल, मथुरा और वृंदावन को यमुना पर जलमार्ग विकसित करके जोड़ा जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में इस योजना को लेकर उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने क्षेत्र में केंद्र की 'हर घर जल' परियोजना की प्रगति के बारे में अपने विभाग के अधिकारियों से फीडबैक भी लिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.