मुकेश अंबानी एक बार फिर बने एशिया के अरबपति नंबर वन

Samachar Jagat | Thursday, 25 Nov 2021 01:02:36 PM
Mukesh Ambani once again became Asia's billionaire number one

मुकेश अंबानी के सिर पर एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े रईस का ताज आ गया है। एक दिन पहले अदाणी समूह के मालिक गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर अरबपति बने। गौतम अडानी को यह सफलता पहली बार मिली है. हालांकि दोनों की संपत्ति में ज्यादा अंतर नहीं है। एशिया के सबसे बड़े अरबपति की पोजीशन में दिन में कई बार बदलाव देखा जा सकता है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की नवीनतम सूची के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अब 89.7 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एशिया के सबसे बड़े अरबपति हैं, जबकि गौतम अडानी 89.1 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चीन के झोंग शानशान तीसरे स्थान पर हैं।


 

रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी ने ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर मुकेश अंबानी को हराकर एशिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब अपने नाम किया है. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर बाजार में लिस्टेड है। गौतम अडानी की कुल 6 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। हालांकि, वेल्थ असेसमेंट पोर्टल ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स ने अरबपतियों की रैंकिंग को अपडेट नहीं किया है। मुकेश अंबानी अभी भी पोर्टल पर एशिया के सबसे अमीर अरबपति बने हुए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.