- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इंस्टेंट मेसेजिंग एप WhatsApp वर्तमान समय में सबसे ज्यादा यूज होने वाला ऐप है। यही कारण है कि ये जालसाजों का भी अड्डा बन गया है। फ्रॉड करने के लिए व्हाट्सऐप को जरिया बनाया जा रहा है। फिलहाल व्हाट्सऐप पर एक सर्वे मेसेज वायरल हो रहा है। इस मेसेज में लिखा है कि अगर आप यह सर्वे फॉर्म भरते हैं तो आपको अमेजन के 30वें उत्सव पर फ्री गिफ्ट दिया जा रहा है। ये बिल्कुल फ्रॉड मैसेज है। आनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ने ऐसा कोई भी फ्री गिफ्ट हैंपर देने की बात को नकार दिया है।
अगर आपके पास ऐसा मेसेज आया है तो आप बड़े स्कैम में फंस सकते हैं। क्योंकि ये मेसेज फेक हैं इसमें कोई सचाई नहीं है। इस तरह का मैसेज आपको भी व्हाट्सएप पर मिले तो उसे नजरअंदाज कर दें। इस मेसेज में एक URL दिया है जिसे क्लिक पर फ्री गिफ्ट जीतने का मौका मिलेगा। यूआरएल पर क्लिक करने के बाद एक सर्वे पेज खुल जाएगा। इस पेज के खुलने के बाद यूजर्स से उसकी कई पर्सनल जानकारियां ली जाएंगी। इसमें यूजर की उम्र, जेंडर और आप कैसे अमेज़न सेवा को रेट करते हैं इससे जुड़ी जानकारी ली जा रही है।
इस सर्वे में दिलचस्प बात ये भी पूछी जा रही है कि उपयोगकर्ता एंड्रॉयड फोन का उपयोग कर रहा है या आईफोन। पेज में एक टाइमर मौजूद है जो उपयोगकर्ता को अर्जेंनसी फील कराता है और यूजर जल्द बाज़ी में चक्कर में फंस जाता है।