Petrol-Diesel Price: टैंक फुल करवाने से पहले चेक कर लें राजस्थान की कीमतें

Hanuman | Friday, 04 Jul 2025 08:52:30 AM
Petrol-Diesel Price: Check Rajasthan prices before getting your tank filled

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने जुलाई माह के चौथे दिन यानी शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है। कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज 105.69 रुपए प्रति लीटर है, यहां पर कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं डीजल की औसत कीमत 91.05 रुपए प्रति लीटर है।

लोगों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी होने का इंतजार है, लेकिन उनका ये इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में अन्तिम बार मार्च 2024 में दोनों ईंधनों की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था।

इसके बाद लोगों को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई है। लोगों को महंगी दर पर मिल रहे पेट्रोल-डीजल के कारण महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं। 

PC:kalingatv
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.