Petrol-Diesel Price: गाड़ी फुल करवाने से पहले चेक कर लें पेट्रोल-डीजल की कीमतें 

Hanuman | Saturday, 21 Jun 2025 09:03:47 AM
Petrol-Diesel Price: Check the prices of petrol and diesel before filling your vehicle

इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को शनिवार को भी किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। सरकार तेल कंपनियों ने आज के लिए भी दोनों ईंधनों की कीमतों को जारी कर दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

 राजस्थान में पेट्रोल की शनिवार को भी औसत कीमत 105.69 रुपए प्रति लीटर है। वहीं यहां डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर है। कल से लेकर अब तक यहां पर दोनों ही ईधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। 
देश के प्रमुख में ईंधनों की कीमतों मेें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए,  डीजल 87.67  प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.85 , डीजल  92.44 , कोलकाता में पेट्रोल 103.94 , डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कब बदलाव किया जाएगा, इसका आमजन को इंतजार हे। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अन्तिम बार मार्च 2024 में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। इसके बाद लोगों को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई है। बढ़ी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। 

PC: businessleague.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.