Petrol-Diesel Price: बुधवार को भी नहीं मिली है राहत, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Wednesday, 25 Jun 2025 08:32:45 AM
Petrol-Diesel Price: No relief even on Wednesday, these are the prices of both fuels today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। आज भी ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। खबरों के अनुसार, राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 रुपए प्रति लीटर ही है।

वहीं यहां पर डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर है। दोनों ही ईंधनों की कीमतों में लम्बे समय से बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अन्तिम बार मार्च 2024 में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

हालांकि लम्बे समय से कंपनियों की ओर से लोगों को बड़ी राहत नहीं दी गई है।  इसी कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। कब दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी होगी ये देखने वाली बात होगी। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.