Petrol-Diesel Price: जयपुर में आज इन कीमतों पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Hanuman | Saturday, 07 Jun 2025 09:07:02 AM
Petrol-Diesel Price: Petrol-Diesel will be available at these prices in Jaipur today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने 7 जून यानी शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। कंपनियों ने आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। राजस्थान की राजधारी जयपुर में भी आज दोनों ही ईंधनों की कामतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। 

खबरों के अनुसार, जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपए प्रति लीटर है। यहां पर शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमत इतनी ही थी। वहीं गुलाबी नगर में डीजल की कीमत 90.36 रुपए प्रति लीटर है। लोगों को लम्बे समय से यहां पर महंगी कीमत पर पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है।

लोगों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कामतों में कमी होने का इंतजार है। इससे पहले मार्च 2024 में दोनों ईंधनों कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव किया गया था। लोगों का दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी आने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। 

PC: hindi.news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.