Petrol-Diesel Price: जयपुर में आज इतनी तय हुई है दोनों ही ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Tuesday, 24 Jun 2025 08:58:47 AM
Petrol-Diesel Price: The prices of both the fuels have been fixed this much in Jaipur today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।  राजस्थान की राजधानी जयपुर में दोनों ही ईंधनों की पुरानी कीमतें बरकरार है। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपए प्रति लीटर है। यहां पर डीजल की कीमत भी 90.36 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं।

देश के प्रमुख में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए, डीजल 87.62  प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.76 , डीजल 92.35 , कोलकाता में पेट्रोल 104.95 , डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

रोजाना सुबह किया जाता है पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। दोनों ही ईंधनों की कीमतों में लम्बे समय से बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। दोनों की कीमतों में अन्तिम बार मार्च 2024 में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। इसके बाद लोगों को कोई बड़ी राहत नहीं दी गई है। लोगों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी होने इंतजार है।  

PC: themidpost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.