Petrol-Diesel Price: सोमवार को जारी की गई हैं पेट्रोल-डीजल की ये कीमतें

Hanuman | Monday, 09 Jun 2025 08:47:08 AM
Petrol-Diesel Price: These prices of petrol and diesel have been released on Monday

इंटरनेट डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार जारी  उचार-चढ़ाव का प्रभाव घरेलू बाजार में देखने को नहीं मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ट्रेड होने के बावजूद आज भी देश मेें दोनों ही ईंधना की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को भी उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.69 और डीजल की औसत कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर ही बनी हुई है। यहां पर लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। 

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85, डीजल  92.44, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं बेंगलुरु पेट्रोल 102.86, डीजल 89.02, लखनऊ में पेट्रोल 94.65, डीजल 87.76 और नोएडा में पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अन्तिम बार किया गया था ये बड़ा बदलाव
लोगों को लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कामतों में कमी होने का इंतजार है। इससे पहले मार्च 2024 में दोनों ईंधनों कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव किया गया था। लोगों को बढ़ी हुई पेट्रोल की कीमतों के कारण लम्बे समय से महंगाई झेलनी पड़ रही है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ही ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.