Petrol-Diesel Prices Hike : मात्र 5 दिन बाद ही फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी, मुंबई में इतने रू. लीटर पहुंचा पेट्रोल ?

Samachar Jagat | Friday, 22 Oct 2021 10:26:44 AM
Petrol-Diesel Prices Hike : Petrol-diesel prices increased again only after 5 days, petrol-diesel increased by 35 paise per liter in Delhi, in Mumbai this much Rs. liters of petrol reached?

इंटरनेट डेस्क। देशभर में आज शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम बढ़े हैं। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 0.35 रुपए (106.89 रुपए प्रति लीटर) और डीजल की कीमतों में 0.35 रुपए (95.62 रुपए प्रति लीटर) की वृद्धि हुई।

 

Price of petrol & diesel in #Delhi is at Rs 106.89 per litre (up by Rs 0.35) & Rs 95.62 per litre (up by Rs 0.35) respectively today.

Petrol & diesel prices per litre-Rs 112.78 & Rs 103.63 in #Mumbai, Rs 107.45 & Rs 98.73 in #Kolkata; Rs 103.92 & Rs 99.92 in Chennai respectively pic.twitter.com/yg2uNz3C8N

— ANI (@ANI) October 22, 2021

मात्र 5 दिन बाद ही फिर से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। इससे पहले 17 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि देखी गई थी। वहीं उससे पहले 6 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर के महीने में अब तक तीन बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 112.78 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.63 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल 103.92 रु. लीटर हो गया है। वहीं चेन्नई में 99.92 रु. लीटर पेट्रोल बिक रहा है। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.