Petrol-Diesel Prices Today : 10 दिनों में ही फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, मुंबई में इतने रू. लीटर पहुंचे पेट्रोल के दाम ?

Samachar Jagat | Sunday, 17 Oct 2021 12:54:04 PM
Petrol-Diesel Prices Today : Petrol-Diesel prices increased again in 10 days, Petrol and diesel prices increased by 35 paise per liter in Delhi, Rs. liter reached petrol price?

इंटरनेट डेस्क। देशभर में आज रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम बढ़े हैं। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 0.35 रुपए (105.84 रुपए प्रति लीटर) और डीजल की कीमतों में 0.35 रुपए (94.57 रुपए प्रति लीटर) की वृद्धि हुई। 10 दिनों में ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिये गए हैं। इससे पहले 6 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर के महीने में 15 दिनों में दो बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। 

 

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 0.35 रुपए (105.84 रुपए प्रति लीटर) और डीजल की कीमतों में 0.35 रुपए (94.57 रुपए प्रति लीटर) की वृद्धि हुई।

मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 111.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.52 रुपए प्रति लीटर है। pic.twitter.com/DUgJujkDLC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 111.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.52 रुपए प्रति लीटर है।

इससे पहले देश में अंतिम बार 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी थी। तब पेट्रोल में 30 पैसे और डीजल पर 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.