PM Kisan Scheme: इन किसानों की अटक जाएगी 23वीं किस्त, सरकार ने कर दिया है इसे अनिवार्य

Hanuman | Wednesday, 08 Apr 2026 01:07:19 PM
PM Kisan Scheme: The 23rd Installment for These Farmers Will Be Held Up; Government Has Made This Mandatory

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल छह हजार रुपए दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। अभी तक योजना की कुल 22 किस्ते जारी हो चुकी हैं। अब किसानों को योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है। योजना को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से एक बड़ा बदलाव किया है।

अब किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री यानी यूनिक फार्मर आईडी बनवानी होगी। इसे सरकार ने अनिवार्य कर दिया है।  इसका मतलब यह है कि जिन किसानों के पास ये आईडी नहीं है, उनकी 23वीं किस्त अटक सकती है।

सरकार के इस बदलाव के तहत अब यूनिक फार्मर आईडी के बिना किसान योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। केन्द्र सरकार की ओर से कई राज्यों के इसे अनिवार्य कर दिया गया है। इस आईडी के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करती है कि पैसा सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में पहुंचे।

PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.