RBI's New Rule: तुरंत नहीं होगा 10000 से ऊपर का डिजिटल पेमेंट, लगेगा इतना समय

Hanuman | Friday, 10 Apr 2026 01:43:23 PM
RBI's New Rule: Digital Payments Exceeding ₹10,000 Will Not Be Instantaneous; Here Is How Long It Will Take

इंटरनेट डेस्क। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अब ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आरबीआई की ओर से अब  डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाने के लिए कदम बढ़ाए रहे हैं। इसकी के तहत अब केन्द्रीय बैंक की ओर से दस हजार से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर नए सुरक्षा उपायों का प्रस्ताव रखा है।

 अब प्रस्ताव खासतौर पर  अधिकृत पुश भुगतान (एपीपी) से जुड़े बढ़ते फ्रॉड को रोकने के उद्देश्य से तैयार किया है। इसकी विशेष बात ये है कि अगर कोई ग्राहक दस हजार  से ज्यादा की रकम किसी नए व्यक्ति या अकाउंट में भेजता है तो उस पर एक घंटे का अनिवार्य समय अंतराल लगाया जा सकता है।

आरबीआई के नए नियम के तहत खाते से पैसा तुरंत ट्रांसफर नहीं होगा, बल्कि एक घंटे तक रुका रहेगा। इस दौरान ग्राहक के पास ट्रांजैक्शन को कैंसल करने का पूरा विकल्प रहेगा। इस प्रकार से किसी तरह का शक या गलती का अहसास हो तो वह पैसे को जाने से रोक सकता है।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.