रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन बेस कैंप-लद्दाख एडिशन की घोषणा की

Hanuman | Wednesday, 03 Jun 2026 12:31:21 PM
Royal Enfield Announces Himalayan Base Camp–Ladakh Edition

लेह, लद्दाख में 4 सितंबर से 6 सितंबर, 2026 तक तीन दिवसीय ईवेंट आयोजित की जा रही है। इससे काफी अधिक ऊँचाई पर सााहसिक यात्राओं, वर्कशॉप्स और कई अन्य गतिविधियों का मिलेगा मौका। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 1 मई, 2026 से चल रहे हैं।

मिड-साईज़ मोटरसाईकल सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने पहले हिमालयन बेस कैंप, लद्दाख एडिशन के आयोजन की घोषणा की है। यह फेस्टिवल के पारंपरिक फॉर्मेंस से अलग एक ईवेंट है, जिसमें राईडर्स, खोजकर्ता, पर्वातारोही, ओवरलैंडर्स और वो लोग एकत्रित होंगे, जिनके लिए एडवेंचर केवल वीकेंड की गतिविधि नहीं, बल्कि पूरी दुनिया घूमने का तरीका है।  रॉयल एनफील्ड अपने आध्यात्मिक स्थल पर वापस आकर लेह, लद्दाख में 11,480 फीट की ऊँचाई पर ऐसे अनुभव पेश कर रही है, जो इन इलाकों से जुड़े हैं। ये अनुभव मोटरसाईकल राईड से आगे बढ़कर सभी एडवेंचर प्रेमियों को साथ लेकर आएंगे।

हिमालयन बेस कैंप में तीन दिनों तक एडवेंचरप्रेमियों का सबसे विशाल समूह देखने को मिलेगा। यहाँ पर साहसिक यात्राओं, कौशल-आधारित वर्कशॉप्स और एक्सपर्ट्स द्वारा आयोजित सत्रों के साथ एडवेंचर ट्रैवल, एडवेंचर स्पोर्ट और एडवेंचर लाईफस्टाईल का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। एडवेंचरप्रेमी इन गतिविधियों को केवल देखेंगे ही नहीं, बल्कि इनमें शामिल भी होंगे।

एक्सेसिबल एडवेंचर की भावना के साथ तैयार इस आयोजन में प्रतिभागी अपने अनुभवों का निर्माण खुद करेंगे। वो केवल दर्शक नहीं होंगे, बल्कि एक्टिव को-क्रिएटर भी होंगे और स्वयं तय करेंगे कि इस जगह और इतनी अधिक ऊँचाई पर एडवेंचर कैसा होना चाहिए। मोटरसाईक्लिंग और ओवरलैंडिंग से लेकर साईक्लिंग, कायकिंग, बोल्डरिंग और माउंटेनियरिंग जैसी कई गतिविधियों के साथ उन्हें कई अद्वितीय और एडवेंचरप्रेमियों के परिचित अनुभव मिलेंगे।

रॉयल एनफील्ड के चीफ ब्रांड ऑफिसर, मोहित धर जयाल ने कहा, ‘‘हिमालयन बेस कैंप सभी एडवेंचरप्रेमियों को साथ लेकर आता है, फिर चाहे वो अपनी शक्तिशाली मशीन के साथ यहाँ पहुँचें, इच्छा शक्ति से पहुँचें या पैदल चलकर। इस प्रोग्राम में एक्शन है, इंस्ट्रक्शन है और कई तरह के साहसिक अनुभव हैं, जो एडवेंचरप्रेमियों को अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालते हैं और उन्हें बिल्कुल नए कौशल और अनुभव प्रदान करते हैं।’’

हिमालयन बेस कैंप लद्दाख एडिशन एक शानदार जश्न के लिए सभी को आमंत्रित करता है। चाहे आप बोल्डर पर 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से धीरे-धीरे आगे बढ़ें या घाटी में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ें, समुद्री सतह से 500 मीटर की ऊँचाई पर राईड करें या 8,000 की ऊँचाई तक चले जाएं, यहाँ पर हर एडवेंचरप्रेमी को एक्शन मिलेगा। वो एक संस्कृति को बढ़ावा दे सकेंगे और एडवेंचर की भावना को परिभाषित कर सकेंगे।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.