SEBI ने साइबर सुरक्षा पर समिति का पुनर्गठन किया

Samachar Jagat | Thursday, 01 Sep 2022 03:48:39 PM
SEBI reconstitutes committee on cyber security

नयी दिल्ली |  भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने साइबर सुरक्षा पर अपनी उच्चस्तरीय समिति का पुनर्गठन किया है। यह समिति दरअसल पूंजी बाजार को साइबर संबंधी हमलों से बचाने के उपाय सुझाती है। इस समिति में अब छह सदस्य हो गए हैं और इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (एनसीआईआईपीसी) के महानिदेशक नवीन कुमार सिह करेंगे। सेबी की तरफ से जारी ताजा जानकारी के अनुसार, इस समिति में पहले केवल चार ही सदस्य थे।

समिति में अन्य सदस्यों के रूप में भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) के महानिदेशक संजय बहल और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी-बेंगलुरु) में मुख्य शोध वैज्ञानिक एच कृष्णमूर्ति को शामिल किया गया हैं। इस समिति को सेबी के साथ-साथ पूरे पूंजी बाजार के लिए साइबर सुरक्षा पहल की देखरेख और समग्र रास्ता दिखाने का काम सौंपा गया है।इसके अलावा यह समिति सेबी को विश्व की सर्वोत्तम व्यवस्था या व्यवहार तथा उद्योग मानकों के अनुरूप साइबर सुरक्षा आवश्यकताओं को तैयार करने और बनाए रखने में भारतीय पूंजी बाजार संरचना की आवश्यकता के अनुसार सलाह भी देगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.