Share Market : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स करीब 420 अंक टूटा

Samachar Jagat | Monday, 22 Aug 2022 11:23:40 AM
Share Market : Stock markets fall in early trade, Sensex falls by about 420 points

मुंबई : मिलेजुले वैश्विक रुझानों के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में गिरावट हुई और सेंसेक्स करीब 420 अंक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 419.69 अंक गिरकर 59,226.46 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 140.6 अंक गिरकर 17,617.85 पर था।

सेंसेक्स में कोटक महिद्रा बैंक, टाटा स्टील, विप्रो, टेक महिद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर हिदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और आईटीसी में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सोल और तोक्यो के बाजार लाल निशान में थे, जबकि शंघाई और हांगकांग में बढ़त देखी गई। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को निचले स्तर पर बंद हुए थे। सेंसेक्स शुक्रवार को 651.85 अंक या 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 59,646.15 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 198.05 अंक या 1.10 फीसदी गिरकर 17,758.45 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 95.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.