Smartworld Developers ने 2022-23 में 3,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचीं।

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2023 05:03:36 PM
Smartworld Developers to sell properties worth Rs 3,500 crore in 2022-23.

नयी दिल्ली। रियल एस्टेट कंपनी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने मंगलवार को कहा कि बीते वित्त वर्ष में उसे 3,500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिग मिली है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि 2022-23 में उसने 1,438 आवासीय इकाइयों और 28.7 लाख वर्गफुट क्षेत्र की बिक्री की है।

यह कंपनी रियल एस्टेट क्षेत्र के एम3एम समूह का हिस्सा है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की बिक्री बुकिग का आंकड़ा नहीं दिया। कंपनी ने बताया कि उसका लक्ष्य 2023-24 में 7,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिग हासिल करने का है। वह महंगी और अत्याधुनिक सुविधाओं वाली परियोजनाओं के जरिये दो नए भौगोलिक क्षेत्रों नोएडा और बेंगलुरु में प्रवेश करने वाली है।

स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक सिघल ने कहा, ''2022-23 में नए मानक स्थापित करते हुए हमने 3,500 करोड़ रुपये की बिक्री की है।’’ 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.