Stock Market : वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन लाल निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार

Samachar Jagat | Friday, 01 Apr 2022 10:36:09 AM
Stock Market : Indian stock market opened on red mark on the first day of financial year 2022-23

मुंबई |  बीएसई का सेंसेक्स वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन 37.78 अंकों की गिरावट के साथ 58,530.73 अंकों पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 27.85 अंकों के दबाव के साथ 17436.90 अंक के साथ दिन की शुरुआत की। लाल निशान पर खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में बढèत दिखायी दी। बीएसई का मिडकैप 60.55 अंक उछलकर 24168.52 अंक पर और स्मॉलकैप 95.42 अंकों की बढ़त  के साथ 28311.07 अंक पर खुला।

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 115.48 अंक टूटकर 58568.50 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 33.50 प्रतिशत गिरकर 17464.75 अंक पर रहा। बीएसई में दिग्गज कंपनियों में जहां बिकवाली हुयी वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत  बढ़कर  24107.97 अंक पर और स्मॉलकैप 0.31 प्रतिशत उठकर 28215.65 अंक पर रहा। बीते दिन बीएसई में कुल 3507 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1896 गिरावट में और 1500 बढèत में रही जबकि 111 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.