Stock Market : मजबूत वैश्विक रूझानों के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2022 11:24:25 AM
Stock Market :  Sensex, Nifty rise amid strong global trends

मुंबई : मजबूत वैश्विक रूझानों और विदेशी कोषों की ताजा आवक के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी हुई। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 563.09 अंक चढ़कर 60,522.94 पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 161.55 अंक बढ़कर 17,948.35 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में टेक महिद्रा, मारुति, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टाइटन, हिदुस्तान यूनिलीवर और महिद्रा एंड महिद्रा बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एनटीपीसी और टाटा स्टील में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे, जबकि शंघाई कमजोर था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए।

शुक्रवार को सेंसेक्स 203.01 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 59,959.85 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 49.85 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 17,786.80 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 95.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,568.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.