अब आसानी से निकल जाएगा EPFO खाते से जमा फंड, कर लें ये काम

Hanuman | Thursday, 09 Apr 2026 09:41:21 AM
Withdrawing funds from your EPFO ​​account will now be easy—simply complete these steps.

इंटरनेट डेस्क। अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य है तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये है कि अब लोगों के लिए पीएफ निकालना या ट्रांसफर करना पहले से आसान हो गया है। आपको बता दें कि  अक्सर नौकरी छोड़ने के बाद पुरानी कंपनियों की ओर से आपकी 'डेट ऑफ एग्जिट' पोर्टल पर दर्ज नहीं की जाती थी।

इसी कारण से खाते का फंड फंस जाता है। बड़ी खबर ये है कि  अब ये काम कंपनी या ऑफिस जाए बिना ही घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से माध्यम से सीधे कर सकते हैं। आप  सीधे ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर डेट ऑफ एग्जिट अपडेट कर सकते हैं।

इसके लिए आप EPFO के 'Member Unified Portal' में लॉगिन कर इसमें अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन कर लें। अब View में जाकर 'Service History' ऑप्शन का चयन कर देख लें कि आपकी पुरानी कंपनी के सामने 'डेट ऑफ एग्जिट' अपडेट है या नहीं? अगर लिखा है 'Not Available', तो इसे अपडेट  कर दें।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.