क्या आप जानते है देश की जलपरी आरती साहा को 

Samachar Jagat | Friday, 14 Oct 2016 05:59:15 PM
our lady swimmer arti saha

अपने बैडमिंटन प्लेयर, क्रिकेट प्लेयर,वॉलीबॉल प्लेयर ,फुटबॉल प्लेयर और ना जाने कितने सारे खिलाड़ी के बारे में पढ़ा होगा जाना होगा।  लेकिन क्या आपको पता है हमारे देश की महिला तैराक के बारे में।  हमारी देश की जलपरी , महिला तैराक है आरती साहा।  जिन्होंने 29 सितम्बर 1959 को इंग्लिश चैनल पार कर पहली एशियाई महिला बनी थी और रिकॉर्ड कायम किया था। इनको हिंदुस्तानी जलपरी कहा जाता है। इन्होंने फ्रांस में केप ग्रीज़ नेज और इंग्लैंड के सेंडगेट के बीच 69 किलोमीटर का फासला 16 घंटे 20 मिनट में पुरे किये। सहा ने महज़ चार साल की उम्र में तैराकी शुरू कर दी थी।  1945 से 1951 के बीच स्टेट लेवल के 22 इनाम जीते। साल 1960 में इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था। 1951 में पश्चिम बंगाल स्टेट में  उन्होंने 100 मीटर  ब्रेस्टस्ट्रोक में 37.6 सेकण्ड्स का वक़्त निकालकर डॉली नज़ीर का रिकॉर्ड तोडा था।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.