Gujarat विस चुनाव के दूसरे चरण के लिए 1,112 नामांकन फॉर्म वैध

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2022 05:25:51 PM
1,112 nomination forms valid for second phase of Gujarat assembly elections

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल 1,112 नामांकन फॉर्म वैध पाए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में पांच दिसंबर को जिन 93 सीट पर मतदान होना है, उनके लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, ’’दूसरे चरण के लिए कुल 1,515 फॉर्म प्राप्त हुए, जिनमें से 1,112 वैध पाए गए हैं।’’ पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा जिसमें 89 सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। विधानसभा की सभी 182 सीट के लिए मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 99 सीट जीती थीं और क ांग्रेस के खाते में 77 सीट आई थीं। हालाँकि, विपक्षी दल को पिछले पांच वर्षों में 20 से अधिक विधायकों के इस्तीफ़े के साथ दलबदल का सामना करना पड़ा और इसके कई नेता भाजपा के टिकट पर उपचुनाव जीत गए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.