Himachal Pradesh के बिलासपुर के निकट बस पलटने से 16 पर्यटक घायल

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2022 11:26:49 AM
16 tourists injured as bus overturns near Bilaspur in Himachal Pradesh

शिमला : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के बाहरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार 16 पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस चंडीगढ़ से मनाली जा रही थी, तभी यह हादसा देर रात दो बजे हुआ।

बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि तीन घायलों को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) चंडीगढ़ रेफर किया गया है।उन्होंने बताया कि कुछ घायलों का बिलासपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस चालक एक मोड़ पर वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पलट गई। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है और मामले में जांच जारी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.