Maharashtra में 608 ग्राम पंचायत चुनाव 18 सितंबर को होगा मतदान

Samachar Jagat | Saturday, 13 Aug 2022 10:16:44 AM
608 gram panchayat elections in Maharashtra will be held on September 18

औरंगाबाद : महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने 608 ग्राम पंचायतों में 18 सितंबर को चुनाव की घोषणा की है। महाराष्ट्र के चुनाव आयुक्त (एसईसी) यू.पी.एस. मदान यह घोषणा की। राज्य के 51 तालुकाओं में ग्रामीण निकाय के सदस्यों के पदों के साथ सरपंच पद के लिए चुनाव होंगे। मतगणना 19 सितंबर को होगी। आदर्श आचार संहिता शुक्रवार से लागू हो गई। ग्रामीण निकाय चुनाव के तहत नांदेड़ जिला के माहूर तालुका 24, किनवट 47, अर्धपुर एक, मुदखेड़ तीन, नायगांव चार, लोहा पांच, कंधार चार, मुखेड़ पांच, देगलौर एक, हिगोली के औंधा नागनाथ में छह, परभणी के जितूर में चुनाव होंगे। इसके अलावा मराठवाड़ा क्षेत्र के पालम तालुका में चार ग्राम पंचायतों में भी चुनाव होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.