कांकेर में एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली

Samachar Jagat | Thursday, 28 Apr 2022 12:29:01 PM
A jawan committed suicide by shooting himself in Kanker

कांकेर। छत्तीसगढè के कांकेर में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने आज सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने बताया कि कोईलीबेड़ा थाना के तहत ग्राम कामटेडा सीमा सुरक्षा बल के कैम्प के तैनात हवलदार उज्जवल नंदी ने सुबह अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही बैरक में तैनात जवान मौके पर पहुंचे, जहां खून से लतपत उज्जवल का शव पड़ा था।


श्री सिन्हा ने बताया कि कोईलीबेड़ा थाना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मृतक मूलत: पश्चिम बंगाल के नाडिया जिला के रहने वाले जवान उज्जवल नंदी की पोस्टिग कांकेर जिला में हुई थी। शव परिक्षण के बाद मृतक का शव गृह ग्राम रवाना किया जायेगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.