Rajasthan में करीब 43 लाख बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Samachar Jagat | Monday, 19 Sep 2022 09:44:43 AM
About 43 lakh children were administered polio dose in Rajasthan

जयपुर : राजस्थान में उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान) के तहत रविवार को लगभग 43 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

परियोजना निदेशक (टीकाकरण) डा रघुराज सिह ने बताया कि राज्य के चयनित 20 जिलों में 18 सितंबर से प्रारंभ किये गए इस अभियान के तहत पांच वर्ष तक के लगभग 42.93 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई जो लक्षित बच्चों का 57.4 प्रतिशत है। डा सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत इसके बाद दो दिनों तक घर-घर संपर्क कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्बारा पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.