Accident : मिनी ट्रक के पलटने से 25 लोग घायल

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Jun 2022 12:09:17 PM
Accident  : 25 people injured after mini truck overturns

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि दुरेहा से मैहर जा रहा एक मिनी ट्रक उचेहरा थाना क्षेत्र की गणेश घाटी में कल शाम अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में 25 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गंभीर रुप से घायल लोगों का उपचार चल रहा है, शेष मामूली रुप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया। सूत्रो के अनुसार यह भी लोग दुरेहा से दर्शन करने मैहर जा रहे थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.