Kerala में पोक्सो मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके घर में आग लगाई

Samachar Jagat | Saturday, 24 Sep 2022 04:57:12 PM
After the arrest of the accused in the POCSO case in Kerala, his house was set on fire

कोझिकोड (केरल) : केरल के कोझिकोड में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद ही पास के पय्योली तट पर स्थित उसके घर में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आग लगाने की यह घटना पय्योली के अयिनिकड समुद्र तट इलाके में रहने वाले आरोपी टी मजीद को पोक्सो मामले के सिलसिले में पुलिस द्बारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद हुई। पुलिस के मुताबिक टी मजीद के खिलाफ शुक्रवार दोपहर एक नाबालिग लड़की का 'यौन शोषण' करने का मामला दर्ज किया गया था। आधी रात को उसके घर को आग के हवाले कर दिया गया। आग की लपटों में फूस की छत वाला घर लगभग जलकर खाक हो गया। घनी आबादी वाले तटीय इलाके में आस-पास के घरों में आग की लपटों को फैलने से रोकने के लिए दमकल कर्मियों को लगाया गया। आरोपी मजीद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.