कृषि मंत्री Kirodi Lal ने उर्वरक को लेकर अब बोल दी है ये बड़ी बात, कहा- राज्य सरकार…

Hanuman | Wednesday, 15 Apr 2026 08:32:54 AM
Agriculture Minister Kirodi Lal has now made a major statement regarding fertilizers, declaring:

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा उर्वरकों की उपलब्धता में कोई कमी नही आने दी जाएगी। विगत वर्षों व अन्य राज्यों की तुलना में इस वर्ष अधिक मात्रा में समस्त प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता है। ये जानकारी कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 13 अप्रेल 2026 को सहकारी व निजी क्षेत्र में 3 लाख 84 हजार मीट्रिक टन यूरिया, 71 हजार मीट्रिक टन डीएपी, 67 हजार मैट्रिक टन एनपीके एवं 2 लाख 13 हजार मीट्रिक टन एसएसपी उर्वरकों का स्टॉक उपलब्ध है व आपूर्ति निरन्तर जारी है। कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों को किसी भी प्रकार से चिंतित होने की आवश्यकता नही है।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि विभाग द्वारा यूरिया के डायवर्जन, काला बाजारी एवं जमाखोरी को रोकने हेतु गुण नियंत्रण अभियान 29 मार्च से चलाया जा रहा है तथा दिनांक 11 अप्रेल से विशेष अभियान चलाया जाकर पूरे प्रदेश में उर्वरकों के विक्रय, अवैध भण्डारण, कालाबाजारी व अनुदानित यूरिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए औचक निरीक्षण कर छापेमारी की कार्यवाही की गई है।

अनियमितता पाए जाने पर हो रही है कठोर कार्यवाही
राजस्थान सरकार और कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2026 में मांग अनुसार उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उर्वरकों की कालाबाजारी, डायवर्जन व जमाखोरी को रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रदेश भर में जिला, उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर उर्वरक विक्रेताओं, यूरिया के गैर कृषि कार्य में उपयोग करने वाली उत्पादन ईकाइयों यथा प्लाईवुड, रेजिन, डेफ, पशु आहार के परिसरों में सघन निरीक्षण किया जा रहा है एवं अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जा रही है।

PC: theprint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.