- SHARE
-
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान दौरे से पहले प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब सरकारी कार्यक्रमों को निजी जगहों पर करवाने पर रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार ने खर्च कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
खबरों के अनुसार, अब भजनलाल सरकार ने निजी होटल या प्राइवेट हॉल में सरकारी इवेंट कराने पर रोक लगा दी गई है। प्राइवेट जगह पर सरकारी आयोजन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी की स्वीकृति आवश्यक होगी। विशेष स्थिति में निजी जगह पर कार्यक्रम करने पर कमेटी की मंजूरी लेनी पड़ेगी, जो मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में काम करेगी।
भजनलाला सरकार के इस निर्णय से सरकारी सुविधाओं का सही उपयोग होगा। वहीं फालतू खर्च भी रुकेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों, निगमों और स्वायत्तशासी संस्थाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, एचसीएम रीपा और दुर्गापुर का सियाम इन जगहों पर सरकारी कार्यक्रमों का ज्यादा आयोजन होगा।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें