- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव की सहमति से घोषित की गई नई प्रदेश कार्यकारिणी में 30 उपाध्यक्ष, 45 महासचिव और 31 प्रदेश सचिव बनाए हैं।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने अपनी नई कार्यकारिणी में सात पूर्व अध्यक्षों को भी स्थान दिया गया है। रेहाना रियाज ने एक्सक्यूटिव मेंबर्स के तौर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल, गिरिजा व्यास, प्रभा ठाकुर, मंत्री ममता भूपेश, शकुंतला रावत और अरुणा स्वामी को भी अपनी कार्यकारिणी में जगह है।
इसके साथ ही टोंक, बांसवाड़ा, जयपुर हेरिटेज, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर देहात ए, झुंझुनू, करौली, पाली और अलवर शहर आदि जिलों में नई महिला अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है।
रेहाना रियाज ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर ग्रेटर, अजमेर शहर, अजमेर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, डूंगरपुर और भरतपुर में जल्द नए अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया जाएगा।