ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के बाद कर्मचारियों के हित में ये दो बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं Ashok Gehlot

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Jan 2023 04:57:49 PM
Ashok Gehlot can now make these two big announcements in the interest of the employees

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की ओर से 8 फरवरी को अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया जाएगा। इसमें अशोक गहलोत एक आर फिर से कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं।

पिछले आम बजट में अशोक गहलोत द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने का ऐलान कर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी गई थी। अब आखिर बजट के जरिए कर्मचारियों को साधने की अशोक गहलोत सरकार की कोशिश रह सकती है। खबरों की मानें तो अशोक गहलोत चुनावी माहौल में कर्मचारियों को खुश करने के लिए दो बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

इसके तहत 9,18 और 27 वर्ष की सेवा पर एसीपी के स्थान पर 8, 16, 24 और 32 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति का वेतनमान  अशोक गहलोत सरकार द्वारा स्वीकृत किया जा सकता है। वहीं प्रदेश के मंत्रालयिक कर्मचारियों को शासन सचिवालय के समान वेतन भत्ते देने का ऐलान किया जा सकता है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.