- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीट पेपर लीक में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि NEET पेपर लीक में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी है। क्या यही वजह है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने NEET पेपर लीक को छिपाने का प्रयास किया एवं कोई FIR दर्ज नहीं की? मैं 11 मई से ही कह रहा था कि भाजपा सरकार FIR क्यों नहीं कर रही है? अब भाजपा की पोल खुल गई है। क्या अब भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक माफिया को संरक्षण दे रही हैं।
ये लोग मिलकर देश के युवाओं के सपनों को बेच रहे हैं: डोटासरा
वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्मय से कहा कि NEET पेपर लीक के आरोपी BJP के पदाधिकारी हैं, भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों के करीबी हैं। भाजपा को साफ करना चाहिए कि पेपर लीक और आरोपियों से उसका क्या कनेक्शन है? CBI जांच कर रही है, लेकिन वो इन्हीं का तोता है। परीक्षा एजेंसी एनटीए, नकल माफिया और भाजपा के नेता सब मिले हुए हैं। ये लोग मिलकर देश के युवाओं के सपनों को बेच रहे हैं।
टीकाराम जूली ने बोल दी है ये बड़ी बात
इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि NEET पेपर लीक में गिरफ्तार दिनेश बिंवाल भाजपा का नेता है। क्या राजस्थान की भाजपा सरकार ने इसी कारण से 9 दिन तक पेपर लीक को छिपाए रखा और FIR दर्ज नहीं की?
PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
NEET पेपर लीक में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी है। क्या यही वजह है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने NEET पेपर लीक को छिपाने का प्रयास किया एवं कोई FIR दर्ज नहीं की? मैं 11 मई से ही कह रहा था कि भाजपा सरकार FIR क्यों नहीं कर रही है? अब भाजपा की पोल खुल… pic.twitter.com/GGbTydVk8p
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 13, 2026