- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयंती पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर सादर नमन करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
अशोक गहजोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से नए आजाद हुए देश को सशक्त नेतृत्व देने वाले, विश्व युद्ध के बाद दो महाशक्तियों के शीत युद्ध के दौरान गुट निरपेक्ष आंदोलन चलाने वाले विश्व के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक, भारत में आईआईटी, एम्स, योजना आयोग, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), ओएनजीसी, इसरो (INCOSPAR), आईआईएम, सैल, भिलाई स्टील प्लांट, यूजीसी, सीएफटीआरआई, चंडीगढ़ शहर की स्थापना करने वाले दूरदर्शी नेता, देश में भाखड़ा नांगल, गांधी सागर, सरदार सरोवर बांध, रिहंद, हीराकुंड, कोटा बैराज जैसे बांधों का निर्माण करवाने वाले आधुनिक भारत के शिल्पी एवं अपने विपक्षी नेताओं तक को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर लोकतांत्रिक मूल्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर सादर नमन करता हूं। आपके दिखाए रास्ते के कारण आज भारत विश्व में अपनी पहचान रखता है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें