- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर एक बार फिर से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बेहद कम होने के बावजूद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं जिससे आम आदमी पर बोझ बढ़ रहा है।
इससे ट्रांसपोर्ट महंगा हो जाएगा और महंगाई बढ़ेगी। मोदी सरकार आम आदमी को राहत देने की बजाय उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है। लोग अब मोदी जी के इन अच्छे दिनों से ऊब चुके हैं।
इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर एक मोदी सरकार पर तंज कसा था।