इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पिछले कुछ महीनों से संगठनात्मक चुनाव की मांग कर रहे नेताओं पर निशाना साधा है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दौरान अशोक गहलोत ने इन नेताओं को यहां तक बोल दिया कि क्या आपको सोनिया गांधी की लीडरशिप पर भरोसा नहीं है।
खबरों के अनुसार, अशोक गहलोत ने बैठक के दौरान किसी नेता का नाम लिए बिना ही यहां तक बोल दिया कि वर्षों तक बिना चुनाव के सीडब्ल्यूसी में रहने वाले लोग चुनाव की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने आपसी लड़ाई छोडक़र पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी से लडऩे की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव का मुद्दा कांग्रेस अध्यक्ष पर छोडऩ देना चाहिए। बताया जा रहा है बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव इसी साल जून में करवाने का निर्णय लिया गया है।