सचिन पायलट के बाद Ashok Gehlot करेंगे हनुमानगढ़ का दौरा, लगाए जा रहे हैं ये कयास

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2023 02:51:51 PM
Ashok Gehlot will visit Hanumangarh after Sachin Pilot, speculations are being made

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा अपनी तैयारियों को तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायटल अपनी सक्रियता दिखाने लेगे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के दो दिवसीय हनुमानगढ़ के दौरे के तुरंत अशोक गहलोत भी यहां का दौरा करेंगे। अशोक गहलोत के इस दौरे से कयासों का दौर शुरू हो चुका है। 

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह आज शाम सूरतगढ़ पहुंचने के बाद शुक्रवार सुबह श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अशोक गहलोत का ये दौरा चर्चा में बना हुआ है। 

अब कयास लगाए जा रहे हैं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के दौरे को प्रभावहीन करने के लिए अशोक गहलोत द्वारा ये दौरा किया जा रहा है। इस दौरे से अशोक गहलोत समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार होगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.