आजाद का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका : Omar

Samachar Jagat | Friday, 26 Aug 2022 02:10:02 PM
Azad's resignation a big blow to Congress: Omar

श्रीनगर  | एक अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा दिये जाने को नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पार्टी के लिए एक बड़ा झटका बताया। श्री अब्दुल्ला ने श्री आजाद के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अपने में एक भव्य इतिहास को समेटे कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी को इस तरह बिखरते देखना बेहद दुखद और भयावह है। उन्होंने अपने ट्वीट  में कहा , '' वैसे तो लंबे समय से अफवाह उड़ रही थी लेकिन आज कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है। शायद हाल के दिनों में पार्टी छोड़ने वाले सबसे वरिष्ठ नेता का इस्तीफा पत्र बहुत दर्द समेटे हुए हैं।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.