Banda : 53 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 13 Jun 2022 10:45:07 AM
Banda: All accused of gang rape of 53-year-old woman arrested

बांदा (उप्र) : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले 53 साल की महिला के साथ उसके घर में घुसकर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरवां थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमशंकर शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में 53 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना शनिवार तड़के हुयी थी। उस समय पीड़िता अपने घर में अकेले थी।

उसके दोनों बेटे अन्य शहरों में मजदूरी करते हैं और उसका पति दूसरे घर में सो रहा था। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में गांव के ही तीन लोग दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और अकेली महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। तीनों आरोपियों की उम्र 30 से 45 के बीच है। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रविवार को अभियोग दर्जकर उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और सोमवार सुबह तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.