इंटरनेट डेस्क। बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) ने सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में योग्य और अनुभवी वेल्थ मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के आवेदन मांगे हैं। पात्र व इच्छुक उम्मीदवार 19 नवंबर 2021 से 09 दिसंबर 2021 तक इन पदों के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन जमा कराने की अंतिम तारीख - 9 दिसंबर, 2021
रिक्त पदों की कुल संख्या - 376 पद
रिक्त पदों का विवरण
1. सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर - 326
2. रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 50
बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) द्वारा निकाली गई इस भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतनमान व अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ पर विजिट कर सकता है। साथ ही आधिकारिक अधिसूचना व विज्ञापन पर एक बार नजर जरूर डालें।