Banke Bihari Temple Stampede Case : जांच समिति के प्रमुख ने मंदिर के आसपास का दौरा किया

Samachar Jagat | Wednesday, 24 Aug 2022 10:37:38 AM
Banke Bihari Temple Stampede Case: Head of Inquiry Committee visited around the temple

मथुरा : बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ मामले की जांच कर रही एक उच्च स्तरीय समिति के प्रमुख ,उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस प्रमुख सुलखान सिह ने मंगलवार को मंदिर के आसपास के इलाकों का दौरा किया।

उन्होंने मंदिर के द्बार का भी आकलन किया और यह समझने की कोशिश की कि एक निश्चित समय में कितने लोग उससे प्रवेश कर सकते हैं और बाहर निकल सकते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने सिह के दौरे की पुष्टि की। गौरतलब है कि जन्माष्टमी के दिन शनिवार तड़के बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और सात घायल हो गए थे। घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने दो सदस्यीय समिति गठित की है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.