Bengal Cheetah Death : जलपाईगुड़ी में चीता मृत मिला

Samachar Jagat | Friday, 08 Apr 2022 01:57:53 PM
Bengal Cheetah Death : Cheetah found dead in Jalpaiguri

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल):  पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में शुक्रवार सुबह एक चीता मृत मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदेह है कि चीते को किसी वाहन ने टक्कर मारी है। सुबह सैर पर निकले लोगों ने तोतापारा चाय बागान के पास एक सड़क पर चीते को मरा पड़ा पाया।

वन अधिकारियों ने बताया कि चीते के सिर में घाव का गहरा निशान है, जिससे प्रतीत होता है कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है उन्होंने बताया कि मृत चीता का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के उचित कारण का पता चल सके। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.