Bhajanlal ने भीलवाड़ा जिले की लाम्बा ग्राम पंचायत में किया प्रातः भ्रमण, कहा- ग्रामीण जीवन की सरलता…

Hanuman | Saturday, 06 Jun 2026 12:37:35 PM
Bhajanlal went for a morning walk in Lamba Gram Panchayat, Bhilwara district

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भीलवाड़ा जिले की लाम्बा ग्राम पंचायत में प्रातः भ्रमण किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज भीलवाड़ा जिले की लाम्बा ग्राम पंचायत में प्रातः भ्रमण के दौरान ग्रामीण जीवन की सरलता, आत्मीयता एवं मनोरम प्रकृति का अनुभव किया।

गाँवों की जीवंत संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं परंपराओं से जुड़ाव राजस्थान की विशिष्ट पहचान को सशक्त बनाते हैं। इस दौरान माताओं, बहनों, युवाओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया और उनके अनुभवों, सुझावों एवं अपेक्षाओं की जानकारी ली। साथ ही ग्राम क्षेत्र स्थित तालाब का निरीक्षण किया, ग्रामीणों के साथ योग एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया तथा पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प की सिद्धि हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थित रहे।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.